इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा “ऑरेंज द वर्ल्ड” थीम पर जागरूकता रैली आयोजित

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  इनर व्हील क्लब रामगढ़ (झारखंड) द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्त करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ के वैश्विक 16 दिवसीय सक्रियता अभियान “ऑरेंज द वर्ल्ड” के अंतर्गत जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रतिवर्ष 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं के प्रति हिंसा की रोकथाम, जागरूकता और समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है।

रैली का शुभारंभ होप हॉस्पिटल से हुआ, जो विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सैनी होटल पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने नारंगी रंग के परिधानों, पोस्टरों और नारों के माध्यम से “महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा मुक्त समाज” का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया।

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समानता-पूर्ण समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्लब की सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे इस वैश्विक पहल का हिस्सा बनें और महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएँ।

इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने संकल्प लिया कि वे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सभी सदस्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उपस्थित सदस्य :

नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, शर्मिष्ठा दत्ता, रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ, राजिंदर बुधवाल, नम्रता जैन, विजयालक्ष्मी अयंगर, रंजू अरोरा, मनबीर कौर, जसमीत सोनी, परमजीत भुसरी, पिंकी गांधी, नीति अरोरा, नवलजीत कौर, अंबाली जैन, श्वेता जैन, प्रियंका जैन, हरमीत कौर, मधु अग्रवाल, गुरबख्श कौर, ममता वसंत, जसप्रीत कौर आदि ।