रामगढ़, झारखंड :छावनी परिषद की बैठक बुधवार 26 नवंबर 2025 को परिषद के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष स्टेशन कमांडर साजेश बाबू पीजी ने किया तथा संचालन परिषद के मुख्य अधिशाषी पदाधिकारी अंनत आकाश ने किया। बैठक में 17 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें पारित किया गया।
बैठक में अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह के आय-व्यय का लेखा जोखा पारित किया गया। परिषद के दो कर्मचारियों को एसएसीपी और एमएससीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। परिषद के कर्मचारियों व अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गयी। बैठक में ऑनलाइन जमा किये गये भवन निर्माण के 24 नक्शों को विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गयी। साथ ही म्यूटेशन के नो मामलों को मंजूरी दी गयी।
साथ ही बैठक में नये बस पड़ाव में खाली पड़े 14 दुकानों का मीनिमम रेंटल प्राइस 3500/-रुपये तय किया गया। इन दुकानों को आवंटन के लिए 3500/-रुपये से नीलामी की बोली प्रारंभ होगी। इसके अलावा करोड़ों रुपये के 32 विकाश कार्यों को बैठक में विचार विमर्श के बाद मंजूर किया गया।