कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय, झारखंड में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित

Spread the love

रामगढ, झारखंड : कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से बुधवार 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी व्याख्याताओं, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की ओर से उपस्थित सभी लोगों को प्रस्तावना की एक-एक प्रति प्रदान की गई।

फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तावना है। यह संविधान की आत्मा, संविधान का परिचय पत्र एवं सार है।
कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का विस्तृत वर्णन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करना चाहिए।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रूमा सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डा उमा सेन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की ओर से महाविद्यालय को संविधान की प्रस्तावना की फ़्रेम की हुई प्रति भी भेंट की गई।

इस अवसर पर डा शशिधर, प्रो अंजू शर्मा, प्रो मधु सिंह, शाहिदा ख़ातून, बबीता कुमारी, प्रिया रानी, मोनी ज्योति, ललिता कुमारी, गोविंद झा, रविश गोयल, सुधीर कुमार, शशि कुमार, राधा देवी, मंजू देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।