करमा परियोजना में जागरूकता अभियान का आयोजन

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : सीसीएल करमा परियोजना में केंद्र सरकार के श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिदेशक, खान सुरक्षा विद्युत रांची शेख मिन्हाजउद्दीन ने किया।

परियोजना खान प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने उपनिदेशक का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में परियोजना के सभी नियमित व निजी कर्मियों ने भाग लिया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रम कानूनों की समझ को सुदृढ़ करना, श्रम संहिताओं को प्रभावी बनाना तथा कार्यस्थल पर सही अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में श्रमिक अधिकार, नियोक्ता की जिम्मेदारियां, व्यावसायिक सुरक्षा मानक तथा कल्याणकारी प्रावधानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में कार्मिक प्रबंधक अविनाश कुमार श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट इंजीनियर (विद्युत) अर्णव पॉल, सुरक्षा अधिकारी सुभाष सिन्हा, ब्लास्टिंग ऑफिसर आशीष तिर्की, देवेंद्र शर्मा, जे. के. जॉन, रवि प्रसाद, राजकुमार महतो, रामरतन सिंह, सुदेश उरांव, संजय पासवान, ममता देवी समेत कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।