फीता काट कर प्रदर्शनी का उदघाटन करते अधिवक्ता आनंद अग्रवाल
रामगढ, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर में शनिवार 29 नवंबर 2025 को विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न आकर्षक मॉडलों से सुसज्जित विज्ञान एवं कला की अद्भुत प्रदर्शनी आयोजित की गयी ।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में बाल वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विद्यालय सचिव विमल किशोर जाजू, श्री कृष्ण विकास संस्थान के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, रामप्रताप रानीलिया कृष्णा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष महावीर बौदिया एवं रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर तथा ओंकार मिशन हाई स्कूल से आए जज के रूप में विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, देव कुमार तथा मुकेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान के पश्चात एक सामूहिक नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। आज के प्रदर्शनी में रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।
मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का यह प्रयास उनके भविष्य को प्रतिबिंबित करता है। विद्यालय के बच्चों ने जिस उत्साह, लगन एवं कुशलता के साथ विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर प्रदर्शनी प्रस्तुत किया है वह अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने संबंधित अभिभावकों को और अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए उनके सहयोग की प्रशंसा की। विद्यालय के शिक्षक विक्रम सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत फाइटर जेट एवं अन्य जीवंत मॉडलों ने सभी को काफी प्रभावित किया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मॉडलों एवं बच्चों के द्वारा ही उन मॉडलों की सुंदर एवं विस्तृत व्याख्या ने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रंजू कुमारी, नंदनी कुमारी, उषा सिंह, रंजन बोस, अभिषेक वर्मा, मनोरंजन कुमार, विजय तिवारी, दीपायन मुखर्जी, प्रांतिक रॉय, अर्चना कुमारी, गुरप्रीत कौर, शारीक आलम, अमित कुमार सिंह आदि के साथ-साथ गैरशिक्षण कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। मंच का संचालन शाहीन नाज के द्वारा किया गया। आज के प्रदर्शनी में उपस्थित सभी अभिभावकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी (विज्ञान एवं कला) की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन विज्ञान शिक्षिका रंजू कुमारी के द्वारा किए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।