
मुख्य अतिथि के साथ क्लब की पदाधिकारी व सदस्य
रामगढ, झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ़ रामगढ़ द्वारा ज़िला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता का आधिकारिक दौरा स्थानीय स्पाइस गार्डन हॉल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत जसमीत कौर, सुमन सोनी और जसप्रीत कौर द्वारा भक्तिमय गीत प्रस्तुत किया गया। अनुप्रिया ने शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने ज़िला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। क्लब की सचिव जेनेशा वडेरा ने इस वर्ष की थीम “पदभार ग्रहण करें और अनुकरणीय नेतृत्व करें” के अंतर्गत किए गए कार्यों का संक्षिप्त एवं प्रभावी विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मिष्ठा दत्ता ने इनर व्हील के मूल्यों और सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब का योगदान स्थानीय क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।
इस अवसर पर क्लब के बुलेटिन “रूबरू” का विमोचन ज़िला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया। इसके बाद क्लब अध्यक्ष ने “ऑरेंज द वर्ल्ड – संयुक्त राष्ट्र अभियान” के तहत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन संबंधी एक विशेष वीडियो प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।
ज़िला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की और सदस्यों को इनर व्हील के संविधान और उपविधियों के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी अपनी सेवा भावना और प्रतिबद्धता बनाए रखे। उनके द्वारा अविनाश कौर और सीमा सिंघानिया को नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई।
क्लब संपादिका नीरू साहनी ने ज़िला अध्यक्ष का परिचय पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जसबिंदर होरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीति अरोड़ा ने दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और क्लब की गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम में रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ, राजिंदर बुधवाल, नम्रता जैन, विजयालक्ष्मी अयंगर, रंजू अरोरा, मनबीर कौर, पिंकी गांधी, दीपा वडेरा, निधि चौधरी, परमजीत भुसरी, नवलजीत कौर, मीरा बगारिया, उर्मिला बगारिया, अंबाली जैन, श्वेता जैन, प्रियंका जैन, मधु अग्रवाल, हरमीत कौर, पिंकी बंसल, मीना वडेरा, पम्मी गांधी, नीति अग्रवाल, बलविंदर कौर, गुरबक्श कौर, ममता वसंत सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं ।