रांची में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, विराट कोहली की शतकीय पारी चमकी

Spread the love

रांची, झारखंड :  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा।

350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रन पर ऑल आउट हो गई। मैथ्यू ब्रीट्जके ने 72, मार्को यानसन ने 70 और कॉर्बिन बॉश ने 67 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट चटकाकर अफ्रीकी पारी को संभलने नहीं दिया।

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1–0 की बढ़त बना ली है।