तेल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार, एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : मंगलवार  02.12.2025 की रात्रि लगभग 11.30 बजे रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब जिले में सक्रिय तेल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) को गुप्त सूचना मिली कि हाईवा/ट्रकों के तेल टैंकर का लॉक तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह एक अल्टो कार से गोला थाना क्षेत्र में सक्रिय है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम हेमतपुर स्थित प्रेम लाइन होटल (रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने) के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

कुछ देर बाद एक संदिग्ध अल्टो कार तेज रफ्तार से भागने लगी, जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी में ब्लू रंग के 5 जार मिले, जिनमें डीजल जैसा द्रव्य था। वाहन सवार तीनों व्यक्तियों —

1. गोपी मुंडा (रामगढ़/पश्चिम सिंहभूम)
2. सागर बेदिया (कुज्जु, रामगढ़)
3. विजय बेदिया (गिद्दी, हजारीबाग)

— को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे गोला टोल के पास खड़े हाईवा/ट्रकों के तेल टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते हैं।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे कई वर्षों से रामगढ़ के कुज्जु, भुरकुंडा, बरकाकाना, घाटो तथा हजारीबाग के चरही स्थित लाइन होटलों के पास इसी तरीके से डीजल चोरी कर रहे थे, और चोरी का तेल ताहिर अंसारी (गिद्दी) को 70–75 रुपये प्रति लीटर में बेचते थे।

ताहिर अंसारी को भी उसके घर से चोरी का डीजल, मोबिल और बिक्री में उपयोग होने वाले मापक यंत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामान :

मारुति सुजुकी अल्टो (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 01…5860)

ब्लू रंग के 05 गैलन में लगभग 175 लीटर डीजल

एक लोहे का पाइप (2 फीट) — लॉक तोड़ने में उपयोग

35 लीटर डीजल से भरा एक जार

160 लीटर मोबिल से भरे 5 गैलन

30 लीटर मोबिल वाला जार

विभिन्न डीजल मापक यंत्र

2 मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त:

गोपी मुण्डा (रामगढ़/पश्चिम सिंहभूम)

सागर बेदिया (कुज्जु, रामगढ़)

विजय बेदिया (गिद्दी, हजारीबाग)

ताहिर अंसारी (गिद्दी, हजारीबाग)

छापामारी दल :

परमेश्वर प्रसाद, एसडीपीओ रामगढ़

 पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक

पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी गोला

पु.अ.नि. अमित कुमारपु.अ.नि. रोहित कुमार सिंह

स.अ.नि. बहादुर महतो

स.अ.नि. तहसीन अहमद

स.अ.नि. संजय कुमार गोराई

गोला थाना रिजर्व गार्ड एवं टाइगर मोबाइल टीम

एसपी  अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह सक्रिय गिरोह पकड़ा गया है। कांड संख्या 130/2025, दिनांक 03.12.2025 के तहत विभिन्न धाराओं एवं पेट्रोलियम अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी अपराधियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।