पतरातू में निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  पतरातू मेन रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गेंगदा निवासी दिनेश मुंडा (21 वर्ष), पिता — सुरेश मुंडा की गिरकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल से गिरने के बाद लोगों ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मकान मालिक मनोज प्रजापति ने पुलिस को बताया कि मृतक दिनेश मुंडा उस दिन निर्माण कार्य करने नहीं आया था, बल्कि किसी सामान को लेने के लिए पहुंचा था।

हादसे के बाद दिनेश मुंडा के घर में मातम का माहौल है और परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं।

पतरातू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।