रामगढ़ रोटरी सिटी द्वारा जरूरतमंद पुरुषों और महिलाओं के बीच ऊनी वस्त्र का किया वितरण

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  चट्टी बाज़ार रामगढ़ में रोटरी रामगढ़ सिटी ने  बुधवार 03 दिसम्बर 2025 कोआज सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए 200 दिहाड़ी मजदुर पुरुषों और महिलाओं के बीच ऊनी स्वेटर, मोज़े और टोपियाँ वितरित कीं,ठंड से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से वितरित किया ।

इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक खंडेलवाल एवं प्रियंका खंडेलवाल थे जिनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया। मौके पर अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुँचाना रोटरी का मूल उद्देश्य है। ऐसे प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं तथा सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से यह वितरण कार्यक्रम बेहद सफल रहा, हमारा क्लब आगे भी समाजहित के लिए कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में सुमन चौधरी, निधि चौधरी, सोनू अग्रवाल, अनीता राजगढिया, उमेश राजगढिया, पंकज जैन, सचिन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे ।