मांडू हाई स्कूल में जैक परीक्षा फॉर्म भरने में अवैध वसूली की शिकायत ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व विधायक से की

Spread the love

मांडू (रामगढ), झारखंड  : एसएस प्लस टू हाई स्कूल मांडू मे जैक परीक्षा फॉर्म भरने में विद्यालय प्रबंधन पर अवैध रुपए वसूली की शिकायत ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया है।  साथ ही ग्रामीणों ने विधायक तिवारी महतो से मुलाकात कर प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने मांग की है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन मे ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर एक सौ से दो सौ रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। अभिभावकों व छात्रों ने जब पैसे की अवैध वसूली के बारे में जानना चाहा तो प्राचार्य दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो गए। साथ ही प्रभारी प्राचार्य हाईकोर्ट में वकील पति का धौंस दिखा कर अभिभावक शिक्षक व स्टाफ को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। बीते शनिवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी प्राचार्य से मिलकर अवैध वसूली के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह रकम स्कूल खर्च के लिए लिया जा रहा है।

इसकी शिकायत शनिवार को दूरभाष से वरीय अधिकारियों को दी गई थी। विधायक को भी इस सम्बन्ध में ज्ञापन सौपां गया है ।