बाल वाटिका के 76 बच्चों ने ब्रिगेडियर पुरी पार्क का किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बाल वाटिका वर्ग के 76 नन्हे छात्रों ने बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को ब्रिगेडियर पुरी पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी तथा वर्ग शिक्षिकाएं रिंकी कुमारी, श्वेता कुमारी और प्राची शर्मा की देखरेख में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पार्क का परिभ्रमण किया। पार्क में मौजूद विभिन्न झूलों का आनंद लेते हुए बच्चों ने सामूहिक रूप से लंच भी किया और खेलकूद में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पिकनिक अथवा परिभ्रमण जैसे कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है और वे नए वातावरण से सीखने का अवसर पाते हैं। समिति ने भविष्य में अन्य कक्षाओं के बच्चों के लिए भी इसी प्रकार के भ्रमण आयोजन की योजना पर बल दिया है।