झारखंड को इस बार सिर्फ 8 नए IAS अधिकारी मिले, हजारीबाग की बेटी आस्था शरण को मिला होम कैडर

Spread the love

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवारों के लिए कैडर आवंटन सूची जारी कर दी है। इस साल कुल 1009 अभ्यर्थी चयनित हुए, जिनमें से 179 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर मिला है। आधिकारिक सूची के अनुसार झारखंड को केवल 8 नए IAS अधिकारी मिले हैं।

अगर कोई अभ्यर्थी यह जानना चाहता है कि किस राज्य को कितने IAS अधिकारी मिले हैं, तो संबंधित जानकारी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हजारीबाग की आस्था शरण को मिला झारखंड कैडर

354वीं रैंक हासिल करने वाली आस्था शरण, जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली हैं, को उनके गृह राज्य झारखंड का कैडर मिला है।

विद्यांशु झा ने अंतिम प्रयास में रचा इतिहास

रैंक 59 के साथ चयनित झारखण्ड के विद्यांशु शेखर झा को भी झारखंड कैडर मिला है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती तीन प्रयासों में वे प्रीलिम्स भी पार नहीं कर पाए थे, लेकिन अंतिम प्रयास में सीधे IAS बनने में सफल रहे।

क्रम

रैंक

नाम

मूल राज्य

आवंटित कैडर

179

990

यश कुमार

उत्तर प्रदेश

झारखंड

171

450

इरा जोरवाल

दिल्ली

झारखंड

142

354

आस्था शरण

झारखंड

झारखंड

85

148

अवनीश सिंह

उत्तर प्रदेश

झारखंड

75

115

रित्विक मेहता

बिहार

झारखंड

71

80

अरविंद राधाकृष्णन

तमिलनाडु

झारखंड

59

65

पूर्वा अग्रवाल

छत्तीसगढ़

झारखंड

53

59

विद्यांशु शेखर झा

झारखंड

झारखंड