चुट्टूपालू घाटी में बड़ी दुर्घटना : एक मोटर सायकिल समेत पांच छोटे वाहन छतिग्रस्त, जिला प्रशासन ने घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार मुहैया कराया

Spread the love

 

घटना स्थल पर एसडीओ

रामगढ़, झारखंड : मौत कीघाटी के नाम से जाने वाली चुट्टूपालू घाटी में शनिवार की सुबह लगभग 11.30 बजे फिर बड़ी दुर्घटना हुई। रांची से रामगढ़ की ओर आ रही एक ट्रेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मोटर साइकिल समेत पांच छोटे वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। छोटे वाहनों में कार, बोलेरो आदि शामिल हैं।

 हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ट्रेलर की चपेट में आये सभी छोटे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। दुर्घटना के बाद छोटे वाहनों पर सवार लोगों को वाहन के शीशे आदि तोड़ कर बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन व हाइड्रा की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर दुर्घटना की वजह से लगे जाम को हटाया गया। यातायात को सामान्य होने में घंटो लगे।

 

दुर्घटना सूचना पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, घायलों को मौके पर दिया गया प्राथमिक उपचार, इलाज हेतु पहुंचाया गया सदर अस्पताल

रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे ंसड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना स्थल पर पहुंचते ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक चिकित्सा एवं जीवन रक्षक उपाय किए गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जिससे घायलों की स्थिति को स्थिर करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।