रामगढ, झारखंड :रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोहकातु चुट्टू पालू घाटी क्षेत्र में निवासरत बिरहोर जनजाति के लगभग 30 परिवारों के बीच ऊनी कपड़ों एवं अन्य आवश्यक वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना था।
इस अवसर पर रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। इस प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं सचिव रोहित कुमार पंसारी ने बताया कि क्लब द्वारा आदिवासी एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में भी रोटरी रामगढ़ सिटी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित करता रहेगा।
इस सेवा परियोजना के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन उमेश राजगढ़िया एवं रोटेरियन सुरेश अग्रवाल थे, जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विकास अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा बंसल, अजय अग्रवाल एवं यश अग्रवाल उपस्थित थे ।