गोला (रामगढ़), झारखंड :गोला थाना क्षेत्र के बारघुटू गांव में घर की दीवार तोड़कर चोरी किए गए 4 डीजे मशीन की बरामदगी पुलिस ने कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों और एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 07 दिसंबर 2025 को पीड़ित नागेंद्र महतो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गोला थाना में कांड संख्या 132/2025 दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने रांची और रामगढ़ जिले के तीन आरोपितों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 4 DJ मशीन और घटना में प्रयुक्त लोहे का सबल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में मन्दु महतो, निवासी रांची कलाम अंसारी उर्फ सुगुवा, निवासी गोला, रामगढ़ एक विधि विवादित किशोर शामिल हैं।
इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोला थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम एवं पैंथर मोबाइल दस्ता शामिल रहा।