हाथियों को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने एलर्ट जारी किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ प्रमंडल अंतर्गत जंगली हाथियों के एक बड़े झुंड के कई उप-समूहों में विभाजित होकर विभिन्न क्षेत्रों में विचरण करने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में हाथियों की स्थिति निम्नानुसार है

सिरका क्षेत्र – 7 हाथी

सुगिया क्षेत्र – 4 हाथी

टोपा क्षेत्र – 4 हाथी (yet to be confirmed)

उखरबेड़ा क्षेत्र – 11 हाथी

छत्तरमांडू क्षेत्र – 3 हाथी

गोबरधहा – 1 अनुमानित

इसके अतिरिक्त कुछ हाथियों का झुंड बोकारो जिला की ओर प्रस्थान कर गया है

जंगली हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए संबंधित प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें तथा हाथियों के संभावित मार्गों एवं वन क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचें।

विशेष रूप से शिक्षा विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर एहतियाती कदम उठाए जाएँ। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचना देने की अपील की जाती है।