भुरकुंडा, रामगढ़ (झारखंड): विजय ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती, 30–32 लाख के जेवरात और नकदी लूटी

Spread the love

डकैत 30-32 लाख के सोने चांदी के जेवरात व ढाई लाख नकर लूट कर ले गये

 

जांच में जुटी पुुलिस

खुली तिजोरी व बिखरे सामान

भुरकुंडा, रामगढ़ (झारखंड) : भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पांच हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल पर पहुंचे पांचों डकैतों में से चार ने अपना चेहरा ढक रखा था, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में पिस्टल और रिवॉल्वर थे। हथियार के बल पर उन्होंने दुकान मालिक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान से करीब 30–32 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल से जेएम कॉलेज की ओर फरार हो गए। जाते जाते डकैतों ने दुकान के मालिक व एक कर्मचारी का मोबाइल भी छीन कर अपने साथ लेते गये। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुकान के बाहर जुट गए। वहीं, भुरकुंडा थाना पुलिस सहित वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

सरेशाम हुई इस भीषण डकैती की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।