रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पीवीएनएल के सीईओ की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

  800 मेगावाट यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू, राज्य को मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी सफलता 

रांची, झारखंड : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सहगल सहित वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने यूनिट के समय पर शुरू होने में राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्लांट भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक व सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने PVNL से युवाओं के कौशल विकास के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया।