नगर परिषद रामगढ़ में होल्डिंग एवं ट्रेड लाइसेंस बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक द्वारा नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस के बकायेदारों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए स्वयं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में बकायेदारों के प्रतिष्ठानों एवं भवनों का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने संबंधित करदाताओं को शीघ्र होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिन बकायेदारों द्वारा तीन बार नोटिस निर्गत किए जाने के बाद भी कर का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील किया जाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के विकास कार्यों के सुचारू संचालन हेतु कर संग्रह अत्यंत आवश्यक है। सभी नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की गई कि वे समय पर अपने करों का भुगतान कर नगर परिषद रामगढ़ को सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।