रामगढ, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के कक्षा चार, पांच एवं छः के कुल 137 बच्चों ने सोमवार 22 दिसंबर 2025 को रामगढ़ के छतर मांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क का परिभ्रमण किया। विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी वर्ग शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अमित सिंह, अतीश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, अंजना दास गुप्ता एवं उषा सिंह की देखरेख में बड़े ही उत्साह के साथ उक्त भ्रमण का आनंद उठाया।
आपसी सामंजस्य के साथ सभी बच्चों ने सामूहिक लंच का आनंद लेते हुए पार्क स्थित विभिन्न प्रकार के झूले इत्यादि का उपयोग किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने बच्चों के इस भ्रमण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के बीच एक नवीन उत्साह एवं ऊर्जा का सृजन होता है।