भुरकुंडा डकैती प्रकरण : चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित ज्वेलर्स से मिला, शीघ्र उद्भेदन की मांग

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भुरकुंडा स्थित विजय ज्वेलर्स में हाल ही में हुई डकैती की घटना को लेकर रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मंजीत साहनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भुक्तभोगी से मुलाकात की और उनका हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि व्यापारिक समुदाय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और जल्द न्याय की उम्मीद रखता है।

चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन घटना का शीघ्र उद्भेदन करे तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन एवं भुरकुंडा थाना प्रभारी से भी मुलाकात की और जांच में तेजी लाने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल में इंद्रपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार सिंह, बिनय कुमार सिंह, तरुण वर्मा, अशोक कुमार सोनी, श्याम किशोर सिंह, विजय वर्णवाल, आनंद प्रसाद, निरंजन प्रसाद, पंकज कुमार सोनी, राजेश सोनी, अशोक कुमार, अजय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।