देवघर, झारखंड : बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत सोमवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पूजा के बाद कंगना रनौत ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने से उन्हें विशेष शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता की अनुभूति होती है।
कंगना ने बाबा धाम की आध्यात्मिक और धार्मिक महत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थान पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। उनके आगमन को लेकर मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं एवं प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां पूरे वर्ष भक्तों की भीड़ लगी रहती है।