भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की बैठक आयोजित, विजय ज्वेलर्स लूटकांड की घटना पर चिंता जताया, कल थाना प्रभारी को मांग पत्र दिया जायेगा

Spread the love

रामगढ, झारखंड  :   भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हाॅल में मंगलवार 23 दिसंबर को भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन सचिव सुरेश उपाध्यक्ष ने किया. यह बैठक विजय ज्वेलर्स में 20 दिसंबर की शाम में हुई भीषण डकैती एवं भुरकुंडा के दुकानदारों की सुरक्षा के मामले में गहन विचार-विमर्श करने के लिए आयोजित की गयी थी.

बैठक में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं दुकानदारों ने एक स्वर में विजय ज्वेलर्स में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में वे पीड़ित व्यावसायी के साथ खड़े होने का निर्णय लिया. कहा गया कि यह भुरकुंडा बाजार के लिए चुनौतीपूर्ण घटना है. इसका सभी दुकानदार मिल कर सामना करेंगे और अपराधियों को गिरफ्तार करने तक पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर अभियान चलाते रहेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कल 24 दिसंबर को भुरकुंडा के थाना प्रभारी से मिल कर उनको दुकानदारों की सुरक्षा से संबंधित मांग-पत्र सौंपा जायेगा. कल 4 बजे शाम को रेलवे बाजार से पैदल जा कर मांग-पत्र दिया जायेगा.

आज की बैठक में विजय ज्वेलर्स के संचालक किशोरी वर्मा, विजय वर्मा, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, परमजीत सिंह धामी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, लाॅयन क्लब के डॉ. राजेन्द्र महतो, समिति के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, अलाउद्दीन मंसूरी, दिलीप अग्रवाल, अशोक सोनी, वैश्य मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया, महासचिव भुनेश्वर साव, शकील अख्तर मस्सन, सुरेश वर्णवाल, सरफराज अहमद, अजय गोयल, संजय प्रसाद, एजाज अहमद, संजय कुमार, विजय वर्णवाल, शिव कुमार गुप्ता, प्रेम सोनी, अशोक वर्मा, महामाया वर्मा, महेश मेहता, प्रयाग सोनी, अभिषेक सोनी, रहमत अली आदि अनेकों दुकानदार उपस्थित थे.