रामगढ़ : सद्गुरु स्वामी ओशो शैलेंद्र सरस्वती 25 से 27 दिसंबर तक रामगढ़ प्रवास पर, रांची एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : परम गुरु ओशो के छोटे भाई सद्गुरु स्वामी ओशो शैलेंद्र सरस्वती कल दोपहर रांची एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। उनके साथ मां प्रिया, कई विद्वान आचार्य तथा साधकों की टीम भी आएगी। रामगढ़ से बड़े पैमाने पर साधकगण एयरपोर्ट पहुंचकर उनका अभिवादन करेंगे। उनके साथ आचार्य प्रभाकर जी, डॉक्टर मां सीमा रश्मि जी, स्वामी दिगंबर जी, स्वामी प्रदीप जी सहित संपूर्ण टीम मौजूद रहेगी।

जानकारी के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम कल शाम 5:30 बजे शहनाई हॉल, कैथा मौसी बाड़ी मंदिर के पास आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम मां अमृत प्रिया एवं स्वामी शैलेंद्र सरस्वती के सानिध्य में संचालित होगा। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों साधकों के आने की सूचना है। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था यहीं पर की गई है।

इस आयोजन में मां दीपा वर्मा, स्वामी श्याम जी, स्वामी अजय गुप्ता, स्वामी मनोज कुमार, मां सोनी, स्वामी बैजनाथ डांगी सहित कई कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में ध्यान, ओंकार श्रवण, नृत्य ध्यान विधि के माध्यम से शरीर और मन को काम-क्रोध जैसी भावनाओं से मुक्त करने के उपाय बताए जाएंगे।

उक्त जानकारी कमल बगड़िया, प्रेस प्रवक्ता ने दी है।