पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) : दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। यह निर्णय हाथियों के झुंड की लगातार आवाजाही और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम) और झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच, विशेषकर बांदामुना क्षेत्र के आसपास, रात के समय हाथियों के झुंड को रेल पटरियों के पास विचरण करते हुए देखा गया है। इससे ट्रेन की गति प्रभावित हो रही है, कई जगह यातायात बाधित हो रहा है और ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।
राज्य भर में हाथियों का आतंक जारी