रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज ने भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, राजनीति के शोर में संयत, स्पष्ट और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष एवं उपस्थित पेंशनरों द्वारा वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर की गई।

इसके बाद आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह तथा अन्य उपस्थित पेंशनरों ने बाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन देश सेवा, सौम्यता, दृढ़संकल्प और राष्ट्रहित के लिए समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

आज की बैठक में मुख्य रूप से वृंदावन सिंह, संरक्षक दिलीप साहा, कार्यालय सचिव अशोक गुप्ता, सुधीर तिवारी, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन सिंह, दूधेश्वर महतो, मननारायण सिंह सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।