रांची, झारखंड: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) में इंस्पेक्टर जनरल (आइजी) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर की गई है।
गृह मंत्रालय ने 26 दिसंबर को आधिकारिक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी झारखंड सरकार को दी है। साथ ही राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है कि वे अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें।
इस नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि सीआरपीएफ के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है, वहीं झारखंड पुलिस सेवा के लिए भी यह गौरव का विषय है।