एकल अभियान के तहत रामगढ़ अंचल में वनयात्रा कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से किया स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : एकल अभियान के तहत रामगढ़ अंचल के पतरातू संच क्षेत्र के ग्राम नेतुवा स्थित विद्यालय परिसर में 25 दिसंबर 2025 को वनयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से वनयात्रियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती माता एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ वनयात्रा कार्यक्रम औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने बाल गीत, भजन, देशभक्ति गीत, गिनती, पहाड़ा और महापुरुषों के नाम सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में रामगढ़ अंचल के श्री मनोज अग्रवाल ने विद्यालय संचालित होने वाले चबूतरे के निर्माण एवं उस पर ग्रेनाइट लगाने के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

इस मौके पर रांची चैप्टर अध्यक्ष अंचल किंगर, रामगढ़ समिति अध्यक्ष गोविंद पी. मेवाड़, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मनमोहन लंबा, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव उमेश राजगढ़िया, महिला समिति अध्यक्ष मालती चौधरी, युवा प्रभारी धीरज परासर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दक्षिण झारखंड अंचल रामगढ़ अंचल अभियान प्रमुख खीरेंद्र कुमार, संच प्रमुख नागेश्वर महतो, शांति देवी, आचार्या सपना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।