झारखंड : गृह मंत्रालय की ऑल इंडिया पुलिस स्टेशन रैंकिंग 2025 में सरायकेला-खरसावां का चौका थाना पूरे देश में चौथे स्थान पर, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित

Spread the love

रांची, झारखंड : भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी ऑल इंडिया पुलिस स्टेशन रैंकिंग 2025 में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का चौका थाना पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा है। साथ ही चौका थाना को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। यह उपलब्धि झारखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय है और राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था की कार्यकुशलता का प्रमाण भी है।

गृह मंत्रालय प्रतिवर्ष देशभर के पुलिस स्टेशनों का सर्वे कर Ranking of Police Stations रिपोर्ट जारी करता है। इस रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों के हजारों थानों का विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है और DGsP/IGsP Conference के दौरान शीर्ष 10 थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग घोषित की जाती है। वर्ष 2025 की राष्ट्रीय रैंकिंग रिपोर्ट रायपुर में आयोजित DGsP/IGsP Conference के दौरान जारी की गई, जिसमें चौका थाना ने देश के 18 हजार से भी अधिक पुलिस थानों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया।

कड़े मानकों पर आंकी गई प्रदर्शन क्षमता

इस रैंकिंग के लिए पुलिस स्टेशनों का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया, जिनमें शामिल हैं :—

 CCTNS डेटाबेस की समीक्षा

अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण

महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराधों का निपटारा

थाने का बुनियादी ढांचा

 नागरिकों का फीडबैक

स्वच्छता व्यवस्था

आईटी संसाधन एवं डिजिटल रिकॉर्ड

फोरेंसिक और पुलिस संचार

प्रोएक्टिव इनिशिएटिव

पुलिस कर्मियों का जनसामान्य से व्यवहार

दर्ज कांडों का निष्पादन एवं चार्जशीटिंग दक्षता

इन्हीं सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौका थाना ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान और झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया।

एसपी मुकेश लुणायत ने दी बधाई, कहा : झारखंड पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक यह उपलब्धि

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, जो तेजतर्रार एवं ईमानदार छवि के जाने-माने आईपीएस अधिकारी हैं, ने इसे जिले और राज्य पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा—
“चौका थाना द्वारा पूरे भारत के हजारों थानों में चौथा स्थान हासिल करना सरायकेला-खरसावां पुलिस के अनुशासन, प्रतिबद्धता और ‘सेवा ही लक्ष्य’ की कार्यशैली को दर्शाता है। यह रैंकिंग केवल एक थाने की सफलता नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस की दक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।”

उन्होंने पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है। साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि जिले में कानून-व्यवस्था और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाया