रांची हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, तीन दिवसीय झारखंड दौरे के लिए हुआ आगमन

Spread the love

रांची, झारखंड : माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने तीन दिवसीय औपचारिक दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया, जहाँ माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सम्मानपूर्वक उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति महोदय को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) ससम्मान भेंट किया।

राष्ट्रपति के स्वागत समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, विविध विभागों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। झारखंड शासन की ओर से राष्ट्रपति को पारंपरिक पुष्पमाला और आतिथ्य संदेश देकर उनका अभिनंदन किया गया।