पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

Spread the love

दुमका, झारखंड :  पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की के आरोप में दुमका जिले के हंसडीहा थाना प्रभारी पु०अ०नि० ताराचंद को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में दुमका एसपी द्वारा 29 दिसंबर 2025 को निलंबन आदेश जारी किया गया।

पूर्व में इस प्रकरण की जांच के लिए 28 दिसंबर 2025 को जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्देश के पालन में 29 दिसंबर 2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार मृत्युंजय पांडे के साथ दुर्व्यवहार की बात पुष्टि हुई।

रिपोर्ट में कहा गया कि ताराचंद के आचरण से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है और यह कर्तव्यहीनता तथा अनुशासनहीनता का उदाहरण है। मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दुमका निर्धारित किया गया है और उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।