जैव विविधता पार्क हजारीबाग में स्कॉलर्स हाई का शैक्षणिक भ्रमण

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड : रांची रोड मरार, रामगढ़ स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि मनोरंजन के साथ बीते वर्ष की सीख और आने वाले नए वर्ष की सफलता की कामना एवं संकल्प भी लिया।

विद्यालय के मोंटेसरी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों को रांची स्थित ओरमांझी चिड़ियाघर ले जाया गया, जहाँ बच्चों ने विभिन्न जीव-जंतुओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। वहीं कक्षा द्वितीय से षष्ठ तक के विद्यार्थियों ने हजारीबाग के निर्मल महतो पार्क का भ्रमण किया और प्रकृति के बीच सीखने का अनुभव लिया। कक्षा सप्तम से एकादश तक के विद्यार्थियों को हजारीबाग स्थित जैव विविधता पार्क ले जाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन के महत्व को गहराई से समझा।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण की योजना बनाई जाती है, ताकि विद्यार्थी अपने अतीत से सीख लेकर भविष्य के लिए संकल्पित हों और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर सकें। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती गीतांजलि जाजू और चेयरमेन गोपाल जाजू जी ने क्या अनुभव से सीखने और आने वाले नव वर्ष कविता के पराकाष्ठा पर ले जाने के लिए छात्रों को

संकल्पित होने के साथ शुभकामनाएं दी। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।