कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में नया विवाद प्रभारी प्राचार्य के अवकाश ग्रहण को लेकर तैयार, 60 वर्ष पूरा होने पर भी प्रभारी प्राचार्य के अवकाश ग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं
प्रभारी प्राचार्या का सम्मान करते शिक्षिकायें व कर्मचारी
कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में नया विवाद प्रभारी प्राचार्य के अवकाश ग्रहण को लेकर तैयार, 60 वर्ष पूरा होने पर भी प्रभारी प्राचार्य के अवकाश ग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं
रामगढ़ कैंट, झारखंड : कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय एक नये विवाद की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। यह विवाद है प्राचार्या रूमा के अवकाश ग्रहण करने की। प्राचार्या रूमा सिंह दो जनवरी 2026 को 60 वर्ष की हो गयीं। नियमतः 60 वर्ष की उम्र में उन्हें अवकाश ग्रहण करना है। लेकिन महाविद्यालय का शासी निकाय इस दिशा में पूरी तरह से उदासीन है।
हालांकि शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक आवेदन शासी निकाय आज से काफी दिनों पूर्व देकर नये प्रभारी प्राचार्य के नाम की घोषणा करने का अनुरोध किया था। इस संबंध में शासी निकाय की अध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी के समक्ष भी बातों को रखा गया था। साथ ही शासी निकाय की बैठक बुला कर इस दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन इस दिशा में कुछ नहीं किया गया तथा अब एक नया विवाद उत्पन्न होगा कि प्रभारी प्राचार्य रूमा सिंह की स्थिति महाविद्यालय में क्या होगी।
यह भी चर्चा में आया था कि उन्हें एक्सटेंशन दिया जाएगा। लेकिन रामगढ़ में ही एक अन्य इंटर कॉलेज में झारखंड अधिविद्य परिषद ने एक्सटेंशन को मंजूरी नहीं दिया था तथा कहा था कि इसका कोई प्रावाधान नहीं है। इसके बाद उक्त इंटर कॉलेज में नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करना पड़ा था। लेकिन अब कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में क्या होगा यह बंताने के लिए कोई तैयार नहीं है।
प्रभारी प्रचार्या रूमा सिंह 60 वर्ष पूरे कर लिये। लेकिन अभी तक सेवानिवृति से पूर्व दिया जाने वाला सूचना भी उन्हें नहीं दिया गया है। वहीं शिक्षक कर्मचारी नये प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय काफी विवादों में रहा तथा जिला में चर्चा का विषय बना रहा था। जिससे पठन पाठन पर भी असर पड़ा था। अब प्रभारी प्राचार्य अवकाश ग्रहण प्रक्रिया में क्या होगा इसे लेकर चर्चा तेज हो गयी है।
प्राभारी प्राचार्या रुमा सिंह को 60 वर्ष होने पर दी गयी बधाई
कस्तूरबा इन्टर महिला महाविधालय रामगढ़ कैन्ट की प्राभारी प्राचार्या श्रीमती रुमा सिंह को 60 वर्ष होने पर पर महाविधालय के सभी व्याख्याताओं और कार्यालय कर्मचारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर महाविधालय के इतिहास विभाग के व्याख्याता डा. शशिधर ने प्राभारी प्राचार्या श्रीमती रुमा सिंह को सेवानिवृत्ति पर शॉल और बुके दे कर विदाई दी इस अवसर पर महाविधालय के व्याख्याता गोविन्द झा, डा. शशिधर, मधु सिंह, अंजु शर्मा, डा. उमा सेन गुप्ता, शाहिदा खातुन, बबिता कुमारी, ललिता कुमारी, प्रिया रानी, डोली कुमारी, मोनी ज्योति, नीलिमा झा, सुधीर कुमार, स्नेहा प्रसाद, शशि कुमार, रवि कुमार, राधा देवी, मंजु देवी, रुबी देवी उपस्थित थें ।