साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर चौथे दिन प्रभात फेरी निकाली गई

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चौथे दिन तड़के प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व निशान साहेब लेकर जसकीरत सिंह सैनी ने किया।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक और मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और वातावरण गुरु वाणी से गुंजायमान रहा।

गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर बिजौलिया परिवार की ओर से सेवा की गई, जहां चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया। इस दौरान निशान साहेब पर फूलों की माला अर्पित की गई।

प्रभात फेरी में गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, बबलू छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, मनजीत सिंह कुजू वाले, रौनक छाबड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, अमन सिंह, गुरजोत सिंह सैनी, राज जस्सल, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सीमा कोहली, राजेंद्र कौर, मनप्रीत कौर, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली सोनी, सोमा जस्सल, रूपा कौर, लवली गांधी, बलविंदर कौर पवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।