शिक्षा विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश में भी की जा रही है बड़ी पहल।
रामगढ़ : झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के नियमित पढ़ाई जारी रहे इसके लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष पहल की जा रही हैं । शनिवार को रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के सहायक शिक्षक श्री नागेश्वर महतो और रामगढ़ प्रखंड के सहायक अध्यापक राजकुमार के द्वारा गांव के बच्चों को “ग्राम शिक्षा संगम” के तहत बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान किताब पठन , कहानी, FLN, विज्ञान के प्रयोग, खेल गतिविधि जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षाप्रद वातावरण बनाना, अवकाश में भी बच्चों को शैक्षिक गतिविधि में शामिल करना, पढ़ने की संस्कृति विकसित करना, विभाग द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न शिक्षा अभियानों के प्रति जागरूकता में लाना । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मनित किया गया।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि “ग्राम शिक्षा संगम” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अवकाश के दौरान बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करनी हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए उत्सव बन गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम के आधार पर बच्चों को शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हुए खेल–खेल में सीखने–सिखाने की ओर अग्रसर होंगे। वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिले भर में की जा रही है ऐसे आयोजनों से समुदायो में पढ़ने की संस्कृति विकसित होगी और बच्चों का साक्षरता स्तर भी बढ़ेगा।