डाक विभाग के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना लक्ष्य : आशुतोष सिन्हा

Spread the love

■ मरार नगर पंचायत भवन में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, डाक कर्मियों को किया गया सम्मानित

■ पुरस्कार पाकर डाक कर्मियों के खिल उठे चेहरे

रामगढ कैंट, झारखंड : रामगढ़ नगर परिषद के नगर पंचायत भवन मरार में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक आशुतोष सिन्हा व विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग मुख्यालय के सहायक डाक अधीक्षक विश्वजीत कुमार राय, सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ नवीन कुमार अग्रवाल, डाक निरीक्षक रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल आशीष पांडेय मौजूद थे। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक हजारीबाग आशुतोष सिन्हा ने सभी उपस्थित डाक कर्मियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। डाक अधीक्षक ने कहा कि रामगढ़ अनुमंडल के सभी डाक कर्मियों के मेहनत के बल पर हजारीबाग डाक प्रमंडल पूरे देश मे अव्वल आया हैं। उन्होंने सभी को बधाई दी, साथ ही कहा कि डाक विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डाक विभाग के योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी के साथ एवं मोमेंटो देकर किया गया। मौके पर डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि इतिहास हमेशा पहले को याद करता है। हमें जो लक्ष्य मिला, हम सभी ने तन मन से सेवा भाव से उसे पूरा किया। इसका सारा श्रेय हजारीबाग डिवीजन के एक एक डाक कर्मचारी को जाता है। आगे भी जो लक्ष्य मिलेगा, उसे भी हम सभी पूरा करेंगे। डाक कर्मियों को पुरस्कार मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने किया। मौके पर संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार, ग्रुप सी के शाखा सचिव दिलीप कुमार, ग्रुप सी के डिविजनल सेकेट्री राकेश कुमार, ग्रुप सी के अध्यक्ष विजय पांडेय सहित प्रभु मुंडा, देवेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार, आशीष झा,वृंजनंदन कुमार, नरेंद्र सिंह, राम खेलावन चौधरी, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, अभय तिर्की, अजय श्रीवास्तव, किशोर राम, शुभम कुमार, उदय शंकर कुमार, विष्णु राम महतो, प्रदीप कुमार, योगेंद्र महतो, विपिन कुमार, अमृत कुमार, अर्जुन महली, चंदन कुमार, उत्तम कुमार, अजय कुमार, अभिजित कुमार, बवन राय, रविशंकर राय, आदर्श, अनिकेत, सीमा कुमारी, नेहा कुमारी, मोनिका कुमारी, पूनम कुमारी, भारती टुड्डू, अंशिका कुमारी, रीना कुमारी, श्रुति कुमारी, अंजू कुमारी आदि थे।

डाक बीमा दूसरे बीमा से ज्यादा बेहतर हैं : सहायक डाक अधीक्षक

हजारीबाग के सहायक डाक अधीक्षक विश्वजीत कुमार राय एवं रामगढ़ के सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि डाक जीवन बीमा जो जन साधारण हेतु अत्यंत उपयोगी है और देश तथा राज्य में बीमा सुभेद्यता को बढ़ाने में मत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी बताया की अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में इसमें कम प्रीमियम में अधिक बोनस दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस लक्ष्य का निर्धारण किया गया है वह डाक विभाग की सेवा भाव भी है। संगत का असर होता है। हजारीबाग डिवीजन में सभी डाक कर्मचारी लगन और ईमानदारी के साथ लक्ष्य निर्धारित किया है।

चुनौती स्वीकार करना और पूरा करना आता हैं : डाक निरीक्षक

रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने कहा कि कोई भी लक्ष्य आसान नही होता हैं। लक्ष्य को पूरा करना काफी मेहनत की बात हैं। सभी के सहयोग से हमलोगों ने लक्ष्य को पूरा किया हैं। हमलोग लक्ष्य को स्वीकार भी करते हैं और बेहतर तरीके से पूरा भी करते हैं।