रामगढ़ कैंट, झारखंड :माता वैष्णो देवी मंदिर रामगढ़ के निर्माण के लिए जमीन दान करने वाले रामगढ़ शहर के जाने माने समाजसेवी विश्वनाथ अरोरा का निधन हो गया है। तबीतय बिगड़ने पर उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया है।
माता वैष्णो देवी मंदिर कमेटी समेत रोटरी क्लब व अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से विश्वनाथ अरोरा जुड़े हुये थे। रांची से उनका पार्थिव शरीर आने के बाद संभवतः आज संध्या तक उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ के दामोदर नद घाट पर किया जाएगा।
उनके निधन पर शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं समेत शहर के गण्यमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।