भाजपा ने रामगढ़ व हजारीबाग, झारखंड जिलाध्यक्षों के नामों की की घोषणा, संजीव कुमार बाबला को रामगढ जिला व विवेकानंद सिंह को हज़ारीबाग़ जिला की मिली जिम्मेदारी

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य भर में अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा रामगढ़और हजारीबाग जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने रामगढ़, झारखंड के जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार बाबला तथा हजारीबाग, झारखंड के जिलाध्यक्ष पद के लिए विवेकानंद सिंह के चयन की घोषणा की है। दोनों जिलों में इस पद के लिए कई नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी।

जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर पार्टी द्वारा रायशुमारी की गई थी, जिसमें जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद जानी गई। इसके पश्चात गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। पार्टी की ओर से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि शुक्रवार को जिलाध्यक्षों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भर से पहुंचे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रामगढ़ और हजारीबाग जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दोनों जिलों में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।