
मुख्य न्यायाधीश से मिलते मुख्यमंत्री
रांची, झारखंड : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में माननीय न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस गरिमामय अवसर पर माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर, माननीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्तागण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।