संजीव कुमार बाबला के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने दी बधाई

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार बाबला के निर्वाचित होने पर रामगढ़ कैंट में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने बुके भेंट कर मंडल की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि संजीव कुमार बाबला के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्य और अधिक सशक्त होगा।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में रंजन कुमार फौजी, इला रानी पाठक, महेंद्र प्रजापति, राजीव पामदत, शीतल सिंह, धीरज साहु, महेश चौधरी, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, अभिषेक चौधरी, अमित कुमार ठाकुर, अमित अग्रवाल, तरुण कुमार साव, शशि शेखर सिंह, सौरव जायसवाल, पप्पू यादव, मणिशंकर ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद गोप, कुणाल दास, संजय अग्रवाल, नितिश कुमार, आकाश गुप्ता, मिथिलेश मंडल सहित भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल परिवार के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।