बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने रामगढ़ में बच्चों व वृद्धजनों के साथ मनाई मकर संक्रांति

Spread the love

रामगढ, झारखंड  :  मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा Jharkhand के रामगढ़ जिले में सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कंपनी की ओर से डिवाइन ओंकार मिशन, मुरमकला (रामगढ़) स्थित वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में बच्चों और वृद्धजनों के साथ पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर वृद्धजनों एवं स्कूल के बच्चों के लिए दोपहर भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही अपराह्न 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों और वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के अवसर पर खुशियाँ साझा करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

इससे पूर्व दिनांक 14 जनवरी को ही बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा पालू स्थित ओंकार वृद्धाश्रम में भी चूड़ा, तिलकुट एवं दही वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशियाँ बांटी गईं।

कार्यक्रम में बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड की ओर से श्री राकेश गुप्ता, श्री शैबाल कुमार, श्री आशीष कटारिया, श्री सूरज देव प्रसाद, श्री शुभम कुमार, श्रीमती प्रतिष्ठा पाठक सहित सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा बताया।