रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर लेप्रोसी कॉलोनी के सदस्यों के साथ बांटी खुशियां, गर्म वस्त्र व दही-चूड़ा का वितरण

Spread the love

रामगढ, झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट की ओर से सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेंबर भवन के सभागार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लेप्रोसी कॉलोनी के सभी सदस्यों के बीच गर्म वस्त्र, दही, चूड़ा, तिलकुट और फल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर चैंबर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह ने बताया कि पिछले लगभग 15 वर्षों से रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर लेप्रोसी कॉलोनी के सदस्यों के साथ दही-चूड़ा, तिलकुट, फल और गर्म वस्त्र का वितरण कर यह पर्व मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी ने कहा कि मकर संक्रांति का उद्देश्य छोटे-बड़े के भेदभाव को भुलाकर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर रामगढ़ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, श्याम परशुरामपुरिया, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), अनूप कुमार, विनय कुमार अग्रवाल, चैंबर सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, सदस्य परशुराम शाह, सी.पी. संतान, मानू चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह सैनी, विष्णु पोद्दार, मुरारी अग्रवाल, वरुण बगड़िया, लल्लू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने सामाजिक सेवा के इस प्रयास की सराहना की।