रामगढ़ में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग का खुलासा : राहुल दुबे गैंग से जुड़े 6 अपराधी गिरफ्तार, यूपी के शूटर भी शामिल

Spread the love

रामगढ, झारखंड  : झारखंड  के रामगढ़ जिले में कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नयामोड़ स्थित स्थानीय व्यवसायी डब्बू सिंह के आवास पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में राहुल दुबे गैंग से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुख्यात शूटर भी शामिल हैं।

जप्त सामग्री व हथियार 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) ने बुधवार को

आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि दिनांक 05 जनवरी 2026 की संध्या अज्ञात अपराधियों ने डब्बू सिंह के आवास पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी और मौके पर राहुल दुबे गिरोह का धमकी भरा पर्चा छोड़ा गया था। इस संबंध में मांडू (कुज्जू) थाना कांड संख्या 04/2026, दिनांक 06.01.2026 को BNS की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SIT के गठन के बाद खुला राज

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। तकनीकी और गहन अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ कि राहुल दुबे और सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के इशारे पर रंगदारी नहीं देने के कारण फायरिंग की गई थी।

6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिनांक 13 जनवरी 2026 को NH-33 भोजपुर ढाबा और इमामबाड़ा श्याम सरोवर ढाबा के पास जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल, देशी कट्टा, भारी मात्रा में जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन और Yamaha R15 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली (22), ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू

राज कुमार करमाली उर्फ राज विश्वकर्मा (25), कुज्जू

मुकेश करमाली (19), बनवार (तोपा कोलियरी)

रंजीत साव उर्फ रंजन कुमार (28), पतरातु / वर्तमान रांची

जयेश पाल (24), जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

सन्नी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह (29), जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

यूपी के शूटरों को दी गई थी सुपारी

एसपी ने बताया कि राहुल दुबे और सत्यम शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात शूटरों को पैसे देकर रांची के एक बड़े व्यवसायी की हत्या की सुपारी भी दी गई थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

जप्त सामान

पिस्टल – 02

देशी कट्टा – 01

जिंदा गोलियां – कुल 42

एंड्रॉयड मोबाइल – 08

Yamaha R15 मोटरसाइकिल – 01

लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों पर Jharkhand और Uttar Pradesh के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, फायरिंग, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़

पु.नि. रजत कुमार, अंचल निरीक्षक, मांडू

पु.अ.नि. आशुतोष कुमार सिंह, ओपी प्रभारी, कुज्जू

पु.अ.नि. दीपक कुमार, ओपी प्रभारी, वेस्ट बोकारो

पु.अ.नि. सदानंद कुमार, थाना प्रभारी, मांडू

पु.अ.नि. ओमकार पाल, कुज्जू ओपी

पु.अ.नि. अरविंद कुमार सिंह, कुज्जू ओपी

पु.अ.नि. आशिष कुमार गौतम, कुज्जू ओपी

पु.अ.नि. मनीष कुमार सिंह, कुज्जू ओपी

पु.अ.नि. रौशन कुमार, कुज्जू ओपी

स.अ.नि. राजेश कुमार, कुज्जू ओपी

स.अ.नि. गणेश महतो, कुज्जू ओपी

सा.आ. 341 दिलीप कुमार वर्णवाल, तकनीकी शाखा, रामगढ़

सशस्त्र बल, कुज्जू ओपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मांडू (कुज्जू) थाना कांड संख्या 07/2026, दिनांक 14.01.2026 के तहत BNS 2023 एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।