मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक आयोजित, विधायक ममता देवी हुईं शामिल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : गांधी स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रामगढ़, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय रामगढ़ एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामगढ़ में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती ममता देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन तथा अभिभावक–शिक्षक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ममता देवी ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से राज्य के बच्चों को उच्चस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।