भुरकुंडा (रामगढ), झारखंड : भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हाॅल में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी. 30 जनवरी को भुरकुंडा में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा के लिए यह बैठक रखी गयी थी. इस बैठक में तैयारी समिति, प्रचार प्रसार समिति एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रभारी सह उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता उपस्थित थे.
बैठक में चर्चा करते हुए कहा गया कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का शहादत दिवस को भुरकुंडा में आयोजित वैश्य सद्भावना महासम्मेलन वैश्य समाज के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इसलिए इस कार्यक्रम को समाज हित के साथ साथ गांधी जी के विचारों को आमजनों तक पहुँचाना भी जरूरी है. बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि भुरकुंडा की धरती वैश्य समाज के लिए उर्वरा और शक्ति प्रदान करने वाली है. इस कार्यक्रम से एक बार फिर हमें बल मिलेगा.
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देश दिया गया कि वे कल से अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार का कार्य शुरू कर दें. तय किया गया कि सभी सदस्य 23 जनवरी को होने वाली बैठक में आने वालों की सूची जमा कर देंगे. यह भी तय किया गया कि महासम्मेलन के दिन क्षेत्र के 25 प्रबुद्ध वैश्यजनों को सम्मानित किया जायेगा. जबकि थाना मैदान से निकलने वाली झाँकी में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा सम्मान के साथ फौजी अमित साहु, फौजी विजय कुमार एवं साथियों के साथ लेकर आगे आगे चलेंगे. इस महासम्मेलन में राज्य के कई वैश्य नेताओं एवं बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया जायेगा.
बैठक में तैयारी समिति के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, स्वागत समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास अग्रवाल, प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष अजय कुमार साहु, रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजकुमार केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, हजारीबाग जिला के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु, राजाराम प्रसाद, जे पी अग्रवाल, मुकेशलाल सिंदूरिया, फौजी अमित साहु, भुनेश्वर साव, कैलाश प्रसाद, मिथिलेश साव, देवकुमार पंडित, नंदकिशोर साहु, भरत केशरी, प्रेम साहु, सुनील कुमार लाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.