पंचवटी अपार्टमेंट में लगातार चोरी, तीसरा फ्लैट बना निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले  दिन अज्ञात चोरों ने सी ब्लॉक के दो फ्लैटों का ताला व दरवाजा तोड़ दिया था। इनमें से एक फ्लैट से चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा, जबकि दूसरे फ्लैट में, जहां गिद्दी शाखा के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजर रहते हैं, वहां से चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के गहने, अन्य कीमती सामान और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे।

इस घटना के अगले ही दिन चोरों ने फिर से अपार्टमेंट में दस्तक दी। रविवार की रात पुनः सी ब्लॉक स्थित अपार्टमेंट नंबर 104 का ताला व दरवाजा तोड़कर चोरी की एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इस फ्लैट में बिहार फाउंड्री के जीएम एस.आर. सिंह किराये पर रहते हैं। जानकारी के अनुसार इस फ्लैट से भी चोरों को लाखों रुपये की संपत्ति हाथ लगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचवटी अपार्टमेंट के सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार फ्लैटों को निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों के कारण अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक ओर फ्लैट नंबर 104 में हुई चोरो को लगातार दूसरे दिन हुई चोरी बतायी जा रही है। वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा में हैं कि शनिवार की रात ही तीनों फ्लैट का ताला तोड़ा गया था। लेकिन इस फ्लैट में हुयी चोरी का आज पता चला

अपार्टमेंट के निवासी दहशत और चिंता के माहौल में हैं। उनका कहना है कि सोसाइटी प्रबंधन द्वारा न तो सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और न ही सीसीटीवी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और  की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अपार्टमेंट में पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।