
कार्यालय के अंदर निरीक्षण करते सांसद मनीष जायसवाल
रामगढ़, झारखंड : हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने आज रामगढ़ कैंट स्थित पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय से कार्यालय की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्य संचालन की जानकारी ली।
निरीक्षण के अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र होता है और यहां से जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाता है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, रंजन फौजी, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, राजीव रंजन, धनंजय कुमार पुटूस, शशि पांडेय, महिमा तिवारी, राहुल पांडेय, रीमा देवी, शीतल सिंह, सोनू कुमार शौर्य, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, अमित कुमार अग्रवाल, अमित कुमार ठाकुर, अमर कुमार, रंजन चौधरी, नीरज सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।