नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ महासभा रामगढ़ ने दी बधाई

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुशल संगठनकर्ता नितिन नवीन को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ जिला की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर को कायस्थ समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कायस्थ महासभा रामगढ़ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन का निर्वाचित होना पूरे कायस्थ समाज के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त हो रही है।

महासभा के जिला महामंत्री राजीव पामदत्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और दृढ़ संकल्प से भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, राजीव पामदत्त, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, मुन्ना श्रीवास्तव, राजेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, मनोज कुमार सिन्हा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, संजय लाला, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, प्रशांत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कुश श्रीवास्तव, पूनम सक्सेना, रंजना सिन्हा, विजय वर्मा, विश्व रंजन सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, रितेश रंजन सहित समस्त चित्रांश परिवार के सदस्यों ने नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।