रामगढ, झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय 15वां वार्षिक स्थापना महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ जारी है। महोत्सव के दूसरे दिन दादी जी का रोली से अभिषेक कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर 51 जोड़ों द्वारा दादी जी के 1008 सहस्रनामों का सामूहिक उच्चारण करते हुए रोली से दादी जी की तस्वीर पर अभिषेक किया गया। पूरे वातावरण में दादी जी की भक्ति और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। उत्सव में शामिल सभी दादी भक्त दादी जी का स्मरण कर भाव-विभोर और प्रफुल्लित नजर आए।
दादी जी के दरबार को आकर्षक और मनमोहक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का सफल, सुंदर एवं सुव्यवस्थित आयोजन श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सदस्यों की देखरेख में किया गया। आयोजन के दौरान महाआरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर श्री रानी सती महिला मंगल समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, अनीता राजगढ़िया सहित दर्जनों दादी भक्त शामिल थीं।
महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। ट्रस्ट की ओर से शहर के सभी दादी भक्तों से आग्रह एवं निवेदन किया गया है कि वे स्थापना महोत्सव के शेष सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।